Showing posts with label Retirement Planning Advice. Show all posts
Showing posts with label Retirement Planning Advice. Show all posts

Thursday, 7 November 2019

रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं चिंतामुक्त जीवन!

 रिटायरमेंट के बाद चिंतामुक्त जीवन कौन नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए जीवन के शुरुआती दौर में सही फैसले लेने की जरूरत होती है। जानिए आपको ऐसे जीवन के लिए क्या करना चाहिए।
 capitalstars
वो दिन गए जब 60 की उम्र में रिटायर होने का विचार जीवन की संतोषजनक उपलब्धि जैसा लगता था। आजकल तो रिटायर जीवन काफी अधिक सक्रिय होने लगा है। अब लोग पहले की तुलना में काफी अलग तरह से रिटायर होते हैं और उनके मन में रिटायरमेंट जीवन के लिए काफी उत्साहजनक और आकर्षक चित्र भी होता है। 

पुराने दिनों में तो लोग अपने सामाजिक सुरक्षा लाभों और पेंशन के भरोसे जीवन बिता लेते थे। लेकिन अब यह बात लागू नहीं होती है क्योंकि आजकल लोग अपनी रिटायरमेंट जीवनशैली का खर्च उठाने के लिए सिर्फ अपने सामाजिक सुरक्षा लाभों पर पूरी तरह निर्भर नहीं होते। वर्तमान दौर में रिटायरमेंट के बाद भी एक व्यक्ति को स्थाई आमदनी की जरूरत पड़ती है और यह जरूरत अतिरिक्त मेडिकल बिलों की मौजूदगी में बढ़ भी सकती है। 

चाहे आप जीवन के नए उद्देश्य पूरे करना चाहते हों या एक आरामदायक और सुकूनभरा जीवन बिताना चाहते हैं, इसके लिए पर्याप्त आर्थिक सहारा बेहद जरूरी है। इससे आपको एक नियमित आमदनी मिलती है, जो आपके मेडिकल बिलों, रोजमर्रा के खर्चों की पूर्ति करती है और यह भी सुनिश्चित करती है कि आप अपना जीवन स्तर बरकरार रख सकें।  

हालांकि, इस स्थिति को हासिल करने के लिए सबसे बड़ी कमी यही रह जाती है कि हम पहले से इसके लिए योजना नहीं बनाते। एक तनाव मुक्त रिटायरमेंट जीवन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी योजना काफी पहले से बनाना होगा। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही रिटायरमेंट की योजना बनाने से आपको इतनी बड़ी पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी कि आप रिटायर होने के बाद भी नियमित आमदनी हासिल कर सकें।

आवश्यक सुविधाओं वाला एक पेंशन प्लान खरीदने से आप इसका रिटायरमेंट कवरेज और इसके लाभ हासिल कर सकेंगे। ऐसी ही जरूरत के लिए आधुनिक होल लाइफ यूलिप्स आपकी मदद कर सकता है। आइये जानते हैं कि यह कैसे काम करता है। 

क्या होता है यूलिप्स?
होल लाइफ यूलिप्स इन्वेस्टमेंट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान होते हैं, जो सुरक्षा के साथ निवेश लाभ भी पेश करते हैं। यह दोनों फायदे आपको 99 से 100 वर्ष की उम्र तक मिलेंगे। यह ऐसे प्लान होते हैं जो ना सिर्फ आपकी पॉलिसी के लाभार्थियों को मृत्यु लाभ प्रदान करते हैं, बल्कि आपके रिटायरमेंट के दौरान आपके रोजमर्रा के जीवन की जरूरतें भी पूरी करते हैं।

होल लाइफ यूलिप्स में आप 18 से 100 वर्ष की उम्र के बीच कभी भी प्रवेश कर सकते हैं और किसी भी उम्र में इनसे बाहर भी निकल सकते हैं। आप यह भी तय कर सकते हैं कि कितनी उम्र तक आपको पैसे बचाने, या जुटाने हैं। यह काम आप अपने रिटायर होने तक कर सकते हैं। लेकिन होल लाइफ यूलिप्स प्लान में भी 5 वर्ष की लॉक-इन अवधि रहेगी जिसके बाद आप अपनी पूंजी एक सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान के जरिये बाहर निकाल सकते हैं, जो कि आपके रिटायरमेंट जीवन में एक नियमित आमदनी का काम करेगी।

लोगों को होल लाइफ यूलिप्स एवं इसके विभिन्न फायदे पेश करने वाली कुछ कंपनियां हैं बजाज एलायंज – लॉन्गलाइफ गोल, एचडीएफसी लाइफ– क्लिक2वेल्थ, कैनरा एचएसबीसी ओरियंटल – इन्वेस्ट 4जी – होल लाइफ।
 capitalstars

होल लाइफ यूलिप्स के फायदे विस्तार से जानिये
मृत्यु लाभ
अपने निवेश पोर्टफोलियो में होल लाइफ यूलिप्स रखने का प्रमुख फायदा यह है कि आपको 99 वर्ष की उम्र तक लाइफ कवर मिलता है, जिससे पॉलिसीधारक या बीमा सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के परिवार के लिए लंबी अवधि तक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। बीमा सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की मृत्यु होने की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाता है।

यह मुआवजा बीमित व्यक्ति द्वारा कमाई जाने वाली आमदनी के नुकसान के एवज में दिया जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह प्लान जीवन भर के लिए जोखिम कवरेज देता है और आपकी पॉलिसी की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। आपकी मृत्यु कभी भी हो, आपके लाभार्थियों को कुल सम एश्योर्ड यानी बीमा राशि मिलना निश्चित है।  

आंशिक/पूर्ण निकास सुविधा (टैक्स मुक्त)
यह सुविधा खासतौर पर आपको किसी भी तत्काल आर्थिक जरूरत को पूरा करने लिए धन निकासी की सुविधा देने के लिए तैयार की गई है। फिर चाहे यह जरूरत आपके बच्चे की उच्च शिक्षा हो या फिर उसकी शादी। लेकिन इस सुविधा का लाभ पॉलिसी के 5 वर्ष पूरे होने के बाद ही उठाया जा सकता है। यह अवधि पूरी होने के बाद आप चाहे जितनी बार आंशिक निकासी करें या अपनी जरूरत के हिसाब से पूरी राशि एक बार में भी निकाल सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा निकाली गई पूरी राशि टैक्स मुक्त होती है यानी आपके रिटायर होने के बाद आपको टैक्स मुक्त आमदनी मिलेगी।  

परिपक्वता लाभ
आपके रिटायरमेंट पर मिलने वाला इसका परिपक्वता लाभ पूरी तरह से उस बात पर निर्भर करेगा कि आपने यह पॉलिसी किस उम्र में शुरू की है। उदाहरण के लिए, अगर आप 60 की उम्र में लगभग 5 करोड़ की पूंजी जुटाना चाहते हैं, तो आपको 35 वर्ष की उम्र तक होल लाइफ यूलिप्स में निवेश शुरु करना होगा।

इसके बाद आपको 60 वर्ष की उम्र तक रु. 28000 प्रति माह निवेश करने की जरूरत होगी। पॉलिसी के परिपक्व होने पर, आपको फंड वैल्यू के साथ अगर कोई टॉप-अप फंड वैल्यू है, तो वह भी मिलेगा। फिर आपके पास यह परिपक्वता लाभ एकमुश्त या सेटलमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्थित भुगतान के रूप में लेने का विकल्प होगा। 
 capitalstars

आधुनिक यूलिप्स में बेहद कम चार्जेस होते हैं
इसका यह मतलब हुआ कि होल लाइफ यूलिप्स में निवेश शुरू करने से पहले आपके इससे जुड़े कुछ शुल्कों को ध्यान में रखना होगा। यह शुल्क पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान चुकाए जा सकते हैं और अपने लिए सबसे उपयुक्त यूलिप्स इंश्योरेंस ले सकते हैं।

यूलिप्स में चार प्रमुख शुल्क लिये जाते हैं – प्रीमियम एलोकेशन चार्ज, फंड मैनेजमेंट चार्ज, पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज और मॉर्टेलिटी चार्ज। आईआरडीएआई के नए दिशानिर्देशों के बाद अब यह शुल्क लगाए जाने के तरीकों में कुछ बदलाव हुए हैं। ऑनलाइन मार्केट में यूलिप्स लॉन्च होने के बाद प्रीमियम एलोकेशन और पॉलिसी एडमिनिट्रेशन चार्जेस लिये जाते और इस खरीदारी में कोई मध्यस्थ या एजेंट बीच में नहीं होता।

इसके अलावा, परिपक्वता तिथि पर पॉलिसी में से काटे गए मॉर्टेलिटी चार्जेस और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्जेस की कुल राशि फंड वैल्यू में जोड़ दी जाती है। लेकिन इसके लिए सभी प्रीमियम चुकाने जरूरी हैं। आपसे लिये गये इन दोनों चार्जेस की राशि को प्लान के फंड्स में बराबर अनुपात में आवंटित कर दिया जाएगा। इसमें आपसे लिये गए कोई अतिरिक्त मॉर्टेलिटी चार्जेस और इन चार्जेस पर मौजूदा टैक्स नियमों के हिसाब से लगाए गए टैक्स शामिल नहीं होंगे। इसके साथ, यूलिप्स प्लान पर समय के साथ फंड मैनेजमेंट चार्जेस भी 1.35% प्रति वर्ष तक सीमित कर दिये गये हैं। 

किसी भी वक्त पेंशन राशि बढ़ाने/घटाने की छूट
आपकी जरूरतों के हिसाब से या फिर किसी वित्तीय इमरजेंसी के वक्त आप कभी भी अपनी पेंशन को बढ़ा या घटा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक खास फायदा है जो जीवन में बाद के चरणों में थोड़ी अतिरिक्त सुविधा चाहते हैं। हालांकि, अगर आप अपने रिटायरमेंट के लिए लाइफ इमिडियेट एन्युइटी जैसे पेंशन प्रोडक्ट्स चुनते हैं, तो आपके पास होल लाइफ यूलिप्स की तरह अपनी पेंशन घटाने या बढाने का विकल्प नहीं होगा। 


 capitalstars
Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.


Tuesday, 5 November 2019

The 3 main challenges in retirement planning and how to overcome them

 capitalstars
There are three primary challenges in
retirement planning.
Do I have enough money to retire? This is easily the most asked question in retirement planning. When I wrote about the need to take charge of your 40s, friends asked for a method to evaluate whether they have enough. Let’s consider some pointers. How much is enough is a tough question to answer. The easier approach is to look at the current spending levels and assume that the same lifestyle has to be maintained in retirement. If someone spends Rs 50,000 a month on an average, in current rupee terms, and if we assume that such a person will live 30 years into retirement, we can use a thumb rule to ask if they have a retirement corpus of Rs 50,000 x 12 x 30, or Rs 1.8 crore.

Purists will argue we have not considered inflation. We can counter-argue we have also not considered the growth in the corpus. Since we are not going to use up the Rs 1.8 crore in one shot, but use only a part of it, we would invest the rest and thus it will appreciate it. The Rs 100 we have saved today (the retirement corpus or that bundle of wealth we will draw upon after retirement) will grow in value if it is invested. If the return on investment matches or exceeds the rate of inflation, it would be better not to complicate calculations.

The real problems in retirement planning are not about corpus. If we have an aggressive saving habit and have enough income to not touch it while working, we are all likely to retire with enough wealth. In this day and age when most middle-class incomes leave behind a surplus for saving, building an adequate amount of wealth to be able to retire comfortably is not a challenge.

There are three primary challenges in retirement planning. The first is whether our corpus is invested well to grow aggressively in value. The second is whether our income needs in retirement are well thought through and provided for. The third is whether the amount we draw from the corpus and the amount we keep invested is well balanced.

Consider the retirement saving challenge. Many believe that the contribution to PF is a good way to save. The best thing about PF is the employer contribution. When our saving is matched by the employer, we have more money to work for us. However, the biggest pitfall of this investment choice is that it is a long-term investment meant to appreciate in value over time, but is mistakenly invested in income assets that generate a defined return.

This mismatch of objectives has not been adequately addressed due to misconceived notions about risk and diversification. Even the NPS has not been able to popularise the simple idea that an index fund invested in equity shares of the largest listed companies would have provided a better return on investment. This shortchanging of the longterm interests of the saver is unfortunate.

While we may not able to change the PF rules, we can apply the principles of diversification to the rest of our savings. A simple index fund or ETF —a Nifty-based or Sensexbased product—is the simplest, easiest and lowest cost route to building a default retirement corpus. There is no need to select a fund, monitor it, and chase returns. Simply investing in the index is adequate to build a decent retirement corpus that leverages the power of equity to enhance its value.

Second is the question of income needs in retirement. Many of us believe our retirement will mean a more frugal lifestyle. That may not be necessary, nor should it be the objective. We may have made specific plans to keep our expenses in check. Owning a house by the time one retires is a good plan to keep rents in check. Whether that house should be a four-bedroom flat in a society that charges a huge amount of money to maintain the pools, lifts and tennis court, is a question you have to answer honestly.

The mix of expenses will change in retirement: you might spend more on new interests; on travel and tourism; on health and medicare; on gifts and giveaways. It is not always easy to estimate these expenses, and some of them may be unexpected. Many of us are not used to severe budgeting and planning exercises and are rightly spooked about running short. The limit to our expenses is set by the third factor in that list.

The third element in retirement planning is the much-feared drawdown. What this means is the amount of the corpus we will actually end up spending in retirement. The simplistic assumption many make is that they will invest the corpus, and live on the interest it earns. That is harmful thinking in at least three ways: One, you leave the corpus unchanged in value, investing it to generate income for a long period of 30 years. Such a long-term asset should be invested better. Second, you use the income and leave behind the principal. That might not be the ideal plan for wealth you earned all your life. Your children may not need that largesse. Three, you don’t use all that money when you draw on it, so obsessing about keeping the corpus intact is actually foolhardy.

View your corpus as one large pool. You draw some of it—income or growth won’t matter—and you let the rest stay invested and grow in value. Your expense as a percentage of that corpus should be a small single-digit percentage. If your corpus is Rs 1 crore and your annual expense is Rs 6 lakh, you are drawing down 6%. That is quite a large number, and you may run out of it as you age. Keep that number small, at 3-4%.

That thumb rule at the start is based on this math: When you apply that simple rule of 30 times your spend as your corpus, ensure it is available to use as we just elaborated. If that wealth is locked in your house, you save on rent but earn no income. That won’t help. Hence that 30% rule: 30% of your money in the property you have anyway bought; 30% in equity for appreciation and inflation protection; 30% in income assets for your expenses and 10% as a buffer. Most of us should do well with these rules.


 capitalstars

Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Wednesday, 30 October 2019

3 Retirement Expenses You May Not Be Planning For

If you don't prepare for these costs, they could put your retirement in jeopardy.
 capitalstars
1. Long-term care
Long-term care, such as nursing home care, is easy to forget about because most people won't need it until the very last years of their life. If you still have decades before you even leave your job, the thought of moving into a nursing home is probably the last thing on your mind.

However, long-term care can be one of the most expensive costs you'll face in retirement. Nursing home care is more expensive than you may think, with the average semi-private room costing around $6,800 per month -- or nearly $82,000 per year -- according to the U.S. Department of Health and Human Services. And if you shrug this expense off thinking you won't need to worry about it, keep in mind that approximately 70% of retirees will need long-term care at some point, the HHS also found.

As if those numbers aren't intimidating enough, the kicker is that you typically won't receive any help from Medicare to cover long-term care costs. You may qualify for Medicaid assistance, but there are strict eligibility requirements. Not only do you essentially have to be broke to qualify, but you also have to prove that the care is medically necessary by receiving a series of physical and cognitive assessments. If you don't qualify for Medicaid, that means you'll likely have to foot the bill on your own.

There are a couple of ways to prepare for these costs as you head into retirement. First, you can build the expenses into your retirement fund. Among those who end up needing long-term care, the average person needs it for around three years, according to the HHS. That means, on average, long-term care will cost a total of around a quarter of a million dollars. You may spend more or less than that (or you may not require long-term care at all), but by boosting your savings to cover those expenses, you'll be prepared for anything. Consider saving in a Health Savings Account if you're eligible.

Another option is to enroll in long-term care insurance. You'll need to enroll relatively early (typically before you retire or during your early years of retirement) to get the best rates, because the longer you wait to sign up, the more you'll pay. Long-term care insurance can charge hefty premiums, but if you expect to need long-term care later in life, it can beat paying hundreds of thousands of dollars out of pocket.

2. Household repairs and renovations

As you're creating a retirement budget, you're likely accounting for everyday costs like mortgage and utilities. But you'll also inevitably have to deal with home repairs and renovations, and these costs can take a serious bite out of your budget.

The average person age 65 and older spend roughly $2,300 per year on home maintenance and repairs, according to the U.S. Bureau of Labor Statistics. That may not sound like a significant amount, but when you're living on a fixed income in retirement, spending a few thousand dollars per year more than you'd planned can throw off your entire budget. Then if you encounter any major expenses -- like if your basement floods or you need to replace the roof -- those costs can potentially wreck your retirement if you're not prepared for them.

Of course, you can't predict when these types of issues will arise, so it's difficult to prepare for them financially. But it's smart to set aside a couple of thousand dollars per year in your retirement budget to go toward home maintenance and repairs.

It's also a good idea to build a solid emergency fund so you have a specific stash of cash just for these types of costs. You may not face home repair costs every year of retirement, so in the years you don't spend anything on maintenance, you can simply keep the cash in your emergency fund until you do need it.

3. Caring for other family members

Retirement is supposed to be a time when you can relax and focus on yourself, but many retirees spend their golden years helping care for someone else.

You may still have adult children who live at home or need financial assistance, and you could also be helping elderly parents or other aging relatives. That can put a strain on your budget, especially if you're helping with college tuition, hefty healthcare bills, or nursing home care.

Dealing with these costs in retirement can be tricky because it can be tough to say no when a family member asks for help -- even if you can't afford to help them. But you also can't risk putting yourself in a bad financial situation by helping more than you should.

Before you retire, think about how much you're willing and able to help family members. That might involve some tough-love conversations about finances, but it's important to establish these ground rules before you retire. If you do plan to help your family financially, make sure you budget for that the best you can so you're not putting your savings at risk.

Planning for retirement takes a lot of hard work, and there are dozens of factors to consider as you're saving. Although it can be difficult to think about all the potential obstacles you may face in retirement, the more thorough you are when planning, the more enjoyable your golden years will be.

 capitalstars
Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Friday, 25 October 2019

रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग पहली सैलरी से ही करना बेहतर

 capitalstars
हम बच्चों की शिक्षा, घर, छुट्टियों आदि जैसे वित्तीय लक्ष्यों की प्लानिंग करते हैं, लेकिन रिटायरमेंट की प्लानिंग को अक्सर सबसे आखिर में रखते हैं। पहले लोग औसतन 20-25 साल रिटायरमेंट लाइफ गुजारते थे। लेकिन अब नई पीढ़ी 50 साल की उम्र तक रिटायर होना चाह रही है। ऐसे में रिटायरमेंट प्लानिंग करना और जरूरी हो गया है। वैसे, 50, 60 या 70 साल की उम्र के बाद जीवन की प्लानिंग करना बड़ा कठिन है। फिर भी हम यहां पांच बातों का जिक्र कर रहे हैं जिनके आधार पर प्लानिंग कर आप रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित जीवन जी सकते हैं.. 


इस तरह कर सकते हैं प्लानिंग
रिटायरमेंट लाइफ का हिसाब लगाएं

इसका एक मोटा अनुमान आपके पास होना चाहिए। इससे रिटायरमेंट प्लानिंग आपको कब से शुरू करनी है यह तय कर पाएंगे। यदि आप जल्दी रिटायर होना चाहते हैं तो आपके पास उससे भी अधिक मोटी रकम होनी चाहिए जो आप 60 या 65 साल की उम्र में रिटायर होने तक इकट्ठा करते। 
 
                                                    देरी की कितनी कीमत चुकानी होगी

रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू करने का सही समय वह है जब आपको आपको पहली तनख्वाह मिलती है। ध्यान रखें लंबे समय में बचत में कम्पाउंडिंग की ताकत होती है। जितना देर से बचत शुरू करेंगे लक्षित रकम जोड़ने के लिए उतनी अधिक रकम निवेश करनी होगी। यदि कोई 25 साल का व्यक्ति 60 की उम्र में रिटायरमेंट तक 5 करोड़ रुपए जोड़ने की प्लानिंग करता है, मान लें निवेश पर 12% सालाना दर रिटर्न मिल रहा हो तो उसे प्रतिमाह 6,850 रुपए निवेश करने होंगे। जबकि 45 साल की उम्र से निवेश शुरू करने वाले को प्रतिमाह 86,050 रुपए निवेश करने होंगे। 

एसेट एलोकेशन को न भूलें

रिटायरमेंट प्लानिंग में हम अक्सर एसेट एलोकेशन को भूल जाते हैं। ऐसे लोग जिनका रिटायरमेंट 20 साल बाद होना है उन्हें पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा इक्विटी का रखना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में आपको पैसा बनाना है, यहां जोखिम लेकर आप कम्पाउंडिंग की मदद से बड़ी रकम जोड़ सकते हैं। ऐसे लोग जो 50 से अधिक उम्र के हैं उन्हें अपने पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा डेट फंडों में निवेश करना चाहिए क्योंकि इसमें जोखिम बहुत कम होता है। उम्र बढ़ने के साथ या रिटायरमेंट की उम्र करीब आने के साथ आपको अपने पोर्टफोलियो में एसेट एलोकेशन इक्विटी से डेट की ओर शिफ्ट करना चाहिए। 

आराम से गुजर-बसर लायक राशि जोड़ें

रिटायरमेंट के बाद का जीवन ऐसा नहीं है जब आपको तंगहाली में दिन गुजारने पड़े। इसलिए आप अपनी वर्किंग लाइफ में इतनी रकम अवश्य जोड़ लें जिससे आपकी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी आराम से कट सके। बेहतर यही होगा कि आप कम से कम बजाय अधिक से अधिक राशि जोड़ने का प्रयास करें। 

भविष्य में खर्चे बढ़ेंगे इसका ध्यान रखें

महंगाई बचत को प्रभावित करती है। यह हर साल लाइफ स्टाइल के खर्च को बढ़ाती रहेगी। आज के मुकाबले रिटायरमेंट के बाद आपको लाइफ स्टाइल पर अधिक रकम खर्च करनी हाेगी। उम्र के साथ इलाज का खर्च भी बढ़ेगा। 

 capitalstars
Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Monday, 21 October 2019

आर्थिक सुस्ती में बेहतर रिटायरमेंट प्लानिंग के टिप्स

रिटायरमेंट प्लानिंग करियर खत्म होने के साथ ही बंद नहीं होनी चाहिए, यह 20-25 साल तक की प्रक्रिया है। प्लानर्स का कहना है कि लोगों को अपने फाइनैंशल गोल के लिए ऐसेट एलोकेशन पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें बाजार के हालात से प्रभावित नहीं होना चाहिए।
 capitalstars
अगर आप रिटायरमेंट की कगार पर हैं, तो आर्थिक सुस्ती का यह दौर शायद इससे गलत समय पर नहीं आ सकता था। रिटायरमेंट के लिए आपने अभी तक जो बचत की है, उस पर मौजूदा आर्थिक हालात का असर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए? फाइनैंशल प्लानर्स का कहना है कि रिटायर होने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लैडर 7 फाइनैंशल एडवाइजर्स के फाउंडर सुरेश सदगोपन ने बताया, 'लोग अक्सर भूल जाते हैं कि प्लानिंग रिटायरमेंट के साथ खत्म नहीं हो जाती। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जो करियर खत्म होने के 20-30 साल बाद तक चलती रहती है। अगर लंबी अवधि पर गौर किया जाए, तो फिलहाल के हालात का उस पर असर नहीं पड़ता।'

प्लानर्स का कहना है कि लोगों को अपने फाइनैंशल गोल के लिए ऐसेट एलोकेशन पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें बाजार के हालात से प्रभावित नहीं होना चाहिए। सबसे पहला कदम यह होना चाहिए कि शुरुआती वित्तीय जरूरतों को सुरक्षित करें। गेटिंग यू रिच के फाउंडर और सीईओ रोहित शाह ने बताया, 'पहले रिटायरमेंट के शुरुआती साल की जरूरतों पर फोकस करें। यह देखें कि आपके पोर्टफोलियो से वह पूरा होगा या नहीं।' इस पैसे को लिक्विड फंड की तरह रखा जा सकता है।

रिटायरमेंट के लिए इकट्ठा किए गए पैसे या प्रॉविडेंट फंड का इस्तेमाल शुरुआती वर्षों में स्थिरता लाने के लिए किया जा सकता है। जिन लोगों को किराये पर घर देने या पेंशन इनकम हो रही है, उन्हें वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। ऐसे लोगों को बचे हुए फंड से निवेश करना चाहिए। TBNG कैपिटल एडवाइजर्स के फाउंडर और डायरेक्टर तरुण बिरानी ने कहा, 'निवेश करते समय अनुशासन बनाए रखना जरूरी है।'

रिटायरमेंट नजदीक आने पर इक्विटी यानी शेयरों में निवेश को घटाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इक्विटी से पूरी तरह बाहर निकलना भी ठीक नहीं होगा। यह इकलौता ऐसा निवेश है, जिससे महंगाई दर की तुलना में कहीं अधिक रिटर्न मिल सकता है। उन्होंने बताया, 'फिक्सड इनकम की तरफ पूरी तरह से झुकाव की जरूरत नहीं है। भविष्य के लिए बचत करना सही है, लेकिन इसका इस तरह से बढ़ना जरूरी है कि आने वाले 25 साल तक आराम से गुजारा हो सके।'

रिस्क प्रोफाइल पर निर्भर करते हुए लोग इक्विटी में 20-30 पर्सेंट निवेश कर सकते हैं। शाह ने कहा, 'लोग इक्विटी को लेकर डिफेंसिव होने लगते हैं। अगर अभी तक एग्रेसिव अप्रोच अपना रहे थे, तो कम रिस्क वाली इक्विटी का विकल्प चुनने की कोशिश करें।' सदगोपन का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद इक्विटी हाइब्रिड फंड में निवेश करना चाहिए। उन्होंने इसके साथ कुछ पैसा लार्ज और मिड कैप फंड में भी लगाने की सलाह ही। उन्होंने कहा, 'अगर आप रिटायर होने वाले हैं, तो मिड या स्मॉल कैप फंड में निवेश न करें।'

कर्ज को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। बिरानी ने सुझाव दिया, 'क्रेडिट से बचें। केवल हाई ग्रेड के क्रेडिट देने वाले बैंक या पीएसयू फंड का सहारा लें।' जो लोग रिटायरमेंट प्लानिंग में रिस्क का ध्यान देते हुए एसेट में निवेश करते हैं, उन्हें भविष्य में ज्यादा परेशानी नहीं होती। वहीं, जो एग्रेसिव रिटर्न की उम्मीद लगाते हैं, उन्हें अपने निवेश पर दोबारा गौर करना पड़ता है।


 capitalstars
Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Saturday, 19 October 2019

रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं अच्छा रिटर्न तो इन स्कीम्स में करें निवेश

अगर रिटायरमेंट के बाद भी लगातार अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो यहां बताई गई स्कीम्स में निवेश करें और अपनी बढ़ी उम्र में अच्छी रकम हासिल करते रहें.
 capitalstars
आमतौर पर नौकरीपेश वर्ग की यही कोशिश होती है कि वो अपनी नौकरी के दौरान इतनी रकम का इंतजाम कर ले जिससे रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी आसान हो जाए. यहां पर हम आपको ऐसी ही कुछ स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी टैक्स सेविंग भी कराएंगी और रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए आपको अच्छी रकम भी मुहैया कराएंगी.

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD

अगर आप टैक्सेबल ब्रेकेट में आते हैं तो एफडी में निवेश करना अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें सेक्शन 80 सी के अंतर्गत आपको टैक्स बचाने का मौका मिलता है और इसमें 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आप बिना टैक्स चुकाए सेविंग कर सकते हैं. एफडी में निवेश करने का एक और अच्छा फायदा ये है कि बैंक में सामान्य एफडी जिसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है इसकी तुलना में सीनियर सिटीजन को 0.5 फीसदी ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है. तो अगर आप रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो एफडी में निवेश कर सकते हैं.

 capitalstars
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं और इसमे भी आपको आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है. जिन लोगों ने 55-60 साल की उम्र के दौरान वॉलेंटियरी रिटायरमेंट लिया है वो भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस योजना में भी 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिल सकती है. इसमें आपको 8.3 फीसदी का शानदार रिटर्न मिलता है और इसमें तिमाही बेस पर ब्याज का पेमेंट किया जाता है. अगर आप 50 हजार रुपये तक का निवेश करते हैं तो इनकम टैक्स के सेक्शन 80टीटीबी के तहत इतनी रकम पर कोई टीडीएस नहीं कटता है. हालांकि इसमें एक साल का लॉक-इन पीरियड है और अगर इससे पहले पैसा निकालते हैं तो कुछ शुल्क वसूला जाता है.

 capitalstars
Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Thursday, 17 October 2019

रिटायरमेंट के बाद ये पांच निवेश योजनाएं आपको दिलाएंगी पैसा

 capitalstars
अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो बचत और निवेश के कई
 विकल्‍प आपकी रिटायरमेंट प्‍लानिंग में मददगार साबित हो सकते हैं।
 जानिए ऐसे ही पांच विकल्‍पों के बारे में।
नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट रिटायरमेंट के बाद पैसों की ज़रूरत हर किसी को होती है। नौकरी पूरी होने के बाद हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसे आते रहें और उसकी जिंदगी सुकून से गुजरे। अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो बचत और निवेश के कई विकल्‍प आपकी रिटायरमेंट प्‍लानिंग में मददगार साबित हो सकते हैं। जानिए ऐसे ही पांच विकल्‍पों के बारे में।

PPF

पैसे के बचत के लिए PPF बेहतरीन विकल्पों में से एक है। इसमें पैसा जमा करते जाएं और ब्याज लेते रहें। अगर आप डेट में निवेश करना चाहते हैं तो निश्चित रूप से पीपीएफ एक बेहतरीन विकल्‍प है। इसका ब्याज भी टैक्स फ्री होता है। आप बैंक ऑर पोस्ट ऑफिस से पीपीएफ खोल सकते हैं।

EPF

EPF रिटायरमेंट के लिए एक अच्‍छी सेविंग्स स्कीम है। मालूम हो कि सैलरी में से 12 फीसद ईपीएफ में जमा होता है। इसकी ब्याज दर 8.65 फीसद है। हालांकि, सैलरी पाने वाले ही इसका फायदा उठा सकते हैं।

म्युचुअल फंड

म्युचुअल फंड पैसे बनाने के लिए बेहतर विकल्प है। लेकिन इसकी शर्त यह है कि इसमें लंबे समय के लिए निवेश करना होगा। म्युचुअल फंड में एसआईपी (SIP) के जरिए निवेश किया जा सकता है। लंबी अवधि में इक्विटी म्युचुअल फंड बेहतर रिटर्न देते हैं।

नेशनल पेंशन सिस्‍टम या NPS

नेशनल पेंशन सिस्‍टम में निवेश का फायदा यह है कि इसमें आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की कटौती का लाभ पा सकते हैं। इसमें 6 अलग अलग फंड में निवेश किया जा सकता है। इसमें सालाना न्यूनतम निवेश 6,000 रुपये कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

रियल एस्टेट

रिटायरमेंट के वास्ते निवेश योजना में रियल एस्टेट भी अच्छा विकल्प है। रिटायरमेंट के बाद अगर आपकी प्रॉपर्टी किराए है तो इससे एक नियमित आय होती रहेगी। यह निवेश कभी भी मसलन रिटायरमेंट के पहले और रिटायरमेंट के बाद भी की जा सकती है। 

 capitalstars
Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

Tuesday, 15 October 2019

अगर रिटायरमेंट के बाद भी जीनी है सुखद जिंदगी, तो इन तरीकों को अपनाएं

 capitalstars
अपने भविष्य को संवारने के लिए हम कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने सभी सपने पूरे नहीं कर पाते। इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिटायरमेंट के बाद लोग पेंशन की सुविधा लेते हैं। इसके लिए हम फाइनेंशियल प्लानिंग भी काफी करते हैं।

लेकिन एक जगह पर हम अकसर चूक जाते हैं और वो है बचत। हम अपने भविष्य के लिए सोचते तो बहुत हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते। बचत कर भविष्य के लिए हम एक ऐसी पूंजी तैयार कर सकते हैं, जिसकी मदद से हम रिटायरमेंट के बाद अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। अपना घर खरीदना, बच्चों की उच्च शिक्षा और उनकी शादी हमारे लिए जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी है बचत। इसके लिए हमें अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रिटायरमेंट के बाद भी सुखद जीवन व्यतीत कर सकेंगे। खुद के लिए रिटायरमेंट पूंजी तैयार करने के लिए नीचे लिखे टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।

फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान


फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय हमें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। हम भविष्य में होने वाले खर्चों की गणना तो करते हैं लेकिन उसमें महंगाई को जोड़ना भूल जाते हैं। इसकी वजह से आपका बजट भी बिगड़ जाता है। जिन खर्चों का अनुमान हम वर्तमान में लगाते हैं, भविष्य में वही हमें महंगी मिलती है। इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग के समय महंगाई को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उदाहरण के लिए अगर आपका मासिक खर्च 50,000 रुपये प्रति माह है और अगर वार्षिक दर से महंगाई लगातार छह फीसदी बढ़ रही है, तो इसका मतलब होगा कि आपको 20 साल बाद हर महीने 1.6 लाख रुपये खर्च करने होंगे। ऐसे में आपको ऐसी योजना तैयार करनी होगी जिससे आप मोटा पैसा जुटा सकें।


Retirement planning is the process of determining retirement income goals and the actions and decisions necessary to achieve those goals. Retirement planning includes identifying sources of income, estimating expenses, implementing a savings program, and managing assets and risk.

Capitalstars is a SEBI registered investment advisor. Schedule a call with Capitalstars investment consultant or drop a mail at backoffice@capiltalstars.in and we will get in touch with you. You may also call us on 9977499927.


We will be happy to help you plan your retirement. ☺

Get more details here: 
Mcx Tips, Derivative-Free TrialIntraday Stock tips
Call on:9977499927
* Investment & Trading in securities market is always subjected to market risks, past performance is not a guarantee of future performance.

आप जानते हैं नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) क्या है.

Capitalstars Investment Advisor इस योजना में अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए निवेश किया जाता है. व्यक्ति के निवेश और उस पर मिलने ...